You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया में बाढ़ को लेकर पुलिस अलर्ट, लाउड हेलर से गांव-गांव कर रही जागरूक

width="500"

बलिया। जिले में बढ़ते बाढ़ के खतरे को देखते हुए बलिया पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में नदी तटीय और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लाउड हेलर (मेगाफोन) से एनाउन्समेंट कर लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। बैरिया, रेवती, दुबहड़, हल्दी, सहतवार, दोकटी, कोतवाली, चितबड़ागांव, बांसडीह और फेफना थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने लोगों से उफनती नदियों, नालों और जलभराव वाले स्थानों से दूर रहने की अपील की।

पुलिस की खास अपील
नदी और तेज बहाव वाले पानी के पास न जाएं।
पानी के पास सेल्फी, वीडियो या रील बनाने से बचें।
बच्चों को पानी से दूर रखें और अकेले बाहर न जाने दें।
जलमग्न रास्तों और पुलों से शॉर्टकट लेकर पार न करें।
निचले इलाकों के लोग समय रहते सुरक्षित स्थान या राहत शिविरों में जाएं।
बाढ़ से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान न दें, केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें।
आपात स्थिति में तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दें।


पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त और नौकाओं के माध्यम से निगरानी की जा रही है। बाढ़ पुलिस चौकियों और संबंधित थानों को अलर्ट रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू किया जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *