
जिला कुशवाहा सभा में मनाई गई अमर शहीद जगदेव बाबू की 52वीं शहादत दिवस
बलिया। जिला कुशवाहा सभा बलिया के प्रांगण में शनिवार को अमर शहीद लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा का 52 वां शहादत दिवस श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बालजीत कुशवाहा एवं विशिष्ट अतिथि जिला कुशवाहा सभा के जिलाध्यक्ष व पूर्व ब्लाक प्रमुख बड़ेलाल मौर्य, पूर्व मंत्री परमात्मानन्द कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर भगवान बुद्ध व बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
बालजीत कुशवाहा ने कहा कि लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा ने कहा था कि आर्थिक क्रांति से पहले सामाजिक क्रांति की आवश्यकता है। बाबू जगदेव प्रसाद पाश्चात्य और भारतीय समाज के बीच के अंतर को बखूबी पहचानते थे। विशिष्ट अतिथि बड़ेलाल मौर्य ने कहा कि अमर शहीद जगदेव बाबू की शहादत 5 सितंबर 1974 को हुई थी। वे पिछड़ों-दलितों के मसीहा थे। उन्होंने कहा था कि जो लड़ाई मैं शुरू कर रहा हूं, वह अगले सौ साल तक चलेगी। पहली पीढ़ी मारी जाएगी, दूसरी पीढ़ी जेल में रहेगी और तीसरी पीढ़ी राज करेगी। उनका नारा था सौ में नब्बे शोषित हैं नब्बे भाग हमारा है। उनके सपने को साकार करना ही हमारा मकसद है।
समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले दर्जनों लोगों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रामप्रवेश वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, जयप्रकाश वर्मा, विनोद वर्मा, चंद्रकेश वर्मा, दिलीप वर्मा, योगेंद्र वर्मा,सचिन वर्मा, धीरज वर्मा, अनूप कुमार कुशवाहा, अमित वर्मा, अविनाश वर्मा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बड़ेलाल मौर्य व संचालन ओम प्रकाश वर्मा ने किया। अंत में पूर्व मंत्री परमात्मानन्द वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

