
बलिया। चन्द्रशेखर नगर स्थित शक्ति स्थल स्कूल पर जनपद स्तरीय श्रीकृष्ण रुप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 90 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में आयोजक विद्यालय शक्ति स्थल स्कूल, चन्द्रशेखर नगर, नागाजी विद्या मंदिर, मठ नागाजी, भृगु आश्रम, किड्स फस्ट स्टेप, लोहापट्टी, महर्षि वाल्मीकि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, काजीपुरा, संत सहजानंद आदर्श लिटिल फ्लावर स्कूल, परिखरा, आक्सफोर्ड यूनिवर्सल एकेडेमी, फेफना एवं अवध पब्लिक स्कूल, घनश्याम नगर, बलिया के छात्रों ने प्रतिभाग किया।

विद्यालय के प्रबंधक दुर्गादत्त त्रिपाठी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभागियों का सौन्दर्य बरबस ही मन मोह रहा हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष त्रिपाठी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभागियों ने श्रीकृष्ण के बाल रुप को बहुत ही अच्छे तरीके से धारण किए हुए हैं।

उक्त अवसर पर विवेकानंद सिंह, आलोक कुमार सिंह, जितेन्द्र स्वर्णकार, अरविंद कुमार वर्मा पप्पू, अतुल कुमार पाण्डेय, संतोष ठाकुर, विनीत तिवारी, नीलू श्रीवास्तव, दुर्गा उपाध्याय, ओमप्रकाश त्रिपाठी, राखी सिंह, तस्मिंया, अंकिता आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

