You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : छात्रों की चिट्ठी ने खोला मध्याह्न भोजन में 14 लाख का राज, डीएम से शिकायत

width="500"

बलिया के बांसडीह तहसील क्षेत्र के ताजपुर मुड़ियारी इंटर कॉलेज में एमडीएम योजना में बड़ी अनियमितता सामने आई है। बच्चों ने डीएम को चिट्ठी भेजकर शिकायत की थी। डीएम तक पहुंची चिट्टी के बाद हुई जांच में करीब 14 लाख की अनियमितता प्रकाश में आई है। जांच रिपोर्ट डीएम के पास पहुंच गई है।
कक्षा छह से आठ तक बच्चों ने सामूहिक रूप से पत्र लिखकर डीएम को भेजा था। जिसमें लिखा कि ‘डीएम साहब, हम अपना नाम नहीं लिख सकते क्योंकि प्रधानाध्यापक हम लोगों पर ही कार्रवाई कर देंगे। आप अपने स्तर से मामले की गोपनीय जांच कराइए।
बच्चों ने गूगल से डीएम का पता लिया और डाक से अपने स्वजन के माध्यम से भेजा था। चिट्ठी डीएम के हाथ लगी तो उन्होंने इसको गंभीरता से लिया। उसके बाद उन्होंने बीएसए मनीष कुमार सिंह व डीडीओ आनंद प्रकाश को गोपनीय तरीके से जांच का निर्देश दिया। इन दोनों अधिकारियों के जांच में बच्चे ही नहीं है, और कागज में दो सौ बच्चों को मध्याह्न भोजन रोज खिलाया जा रहा है। अधिकारियों की जांच में पता चला कि यह खेल दो वर्षों से चल रहा था। करीब 14 लाख रुपये की अनियमितता की गई है। पीएम पोषण अभियान के तहत कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को भी मध्याह्न भोजन देने का प्रावधान है।
ताजपुर मुड़ियारी इंटर कॉलेज में मध्याह्न योजना की अनियमितता ने विभागीय निगरानी की पोल खेल कर रख दी है। सरकार की तरफ से बच्चों के मामले में भोजन आदि को लेकर गई स्तर पर जांच कराई जाती है। कई तरह के स्टाक रजिस्टर बनाए जाते है। खाना बनाने से लेकर सामान की खरीदारी व स्टॉक रजिस्टर, बच्चों की उपस्थिति आदि को कभी चेक नहीं किया गया। इस तरह के सवाल लोगों के जेहन में खड़े हो रहे हैं। बीईओ व टास्क फोर्स क्या कर रही थी।

इनसेट
डीएम के निर्देश पर ताजपुर मुडियारी इंटर कॉलेज की जांच की गई थी। जांच के समय स्कूल में बच्चे नहीं मिले। रिपोर्ट डीएम को सौंपी गई है। इसमें विभागीय अधिकारी के साथ डीसी एमडीएम की भूमिका की जांच कर जिम्मेदारी तय होगी। डीएम के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मनीष कुमार सिंह, बीएसए, बलिया।

इनसेट
कालेज में जिला मुख्यालय से जांच टीम आई थी। जुलाई में करीब एक सप्ताह मिड डे मिल नहीं बना था। इसी की जांच के लिए टीम आई थी।
चंद्रशेखर पांडेय, प्रधानाचार्य, ताजपुर मुड़ियारी इंटर कॉलेज।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *