You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास और नशे से दूर रखने का प्रभावी माध्यम : नीरज शेखर

width="500"

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में हुआ खेलो इंडिया संवाद, युवाओं ने सुने प्रधानमंत्री के विचार और रखीं अपनी अपेक्षाएं
बलिया।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में बुधवार को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय और किसान पीजी कॉलेज रतसर में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं और युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर मुख्य अतिथि और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल विशिष्ट अतिथि रहे।


कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के 1600 से अधिक महाविद्यालयों से जुड़े 10 लाख से अधिक युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने युवाओं को खेलों से जुड़ने और डिजिटल स्क्रीन पर समय कम कर खेल के मैदान में सक्रिय रहने का संदेश दिया। प्रधानमंत्री ने 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों और 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के लक्ष्यों का भी उल्लेख किया।
सांसद नीरज शेखर ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास और उन्हें नशे से दूर रखने का प्रभावी माध्यम हैं। नियमित खेल और शारीरिक गतिविधियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में मदद मिलती है। उन्होंने युवाओं से खेल को प्रतियोगिता तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।


कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल ने विश्वविद्यालय में विकसित की जा रही खेल सुविधाओं की जानकारी दी और युवाओं को शिक्षा के साथ खेलों में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उपस्थित युवाओं को नशामुक्त भारत की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में साई से जुड़े खिलाड़ियों शौर्य सिंह व शालिनी और कोच अजय राज सिंह ने अपने अनुभव साझा किए। यूथ आइकन नितिका सिंह ने युवा सहभागिता की योजनाओं की जानकारी दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *