You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : ट्रेन में शराब तस्करी का खुलासा, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार, बैग में मिलीं दो दर्जन से अधिक शराब की बोतलें

width="500"

बलिया। गरीब नवाज एक्सप्रेस के एसी कोच में तैनात अटेंडेंट को शराब तस्करी के आरोप में जीआरपी ने बलिया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। मंगलवार को स्टेशन पर चल रही चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी के बैग से दो दर्जन से अधिक शराब की बोतलें बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार आरोपी उत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर ट्रेन के जरिए बिहार ले जाता था और वहां ऊंचे दाम पर बेचता था।
जीआरपी स्टेशन प्रभारी राज कपूर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान 28 वर्षीय राहुल कुमार राम के रूप में हुई है। वह बिहार के भागलपुर जिले के रंगरा थाना क्षेत्र के कुमादपुर गांव का निवासी है। राहुल कुमार राम ट्रेन संख्या 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस में कोच अटेंडेंट के तौर पर काम करता था।


पुलिस के मुताबिक बलिया रेलवे स्टेशन पर नियमित चेकिंग के दौरान राहुल की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। जीआरपी ने उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें दो दर्जन से अधिक शराब की बोतलें मिलीं। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने उत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर बिहार ले जाने की बात बताई।
बिहार में शराबबंदी लागू होने के कारण वहां शराब की अधिक कीमत मिलने का फायदा उठाकर आरोपी कथित तौर पर मुनाफा कमाता था। जीआरपी ने राहुल कुमार राम के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब शराब की खरीद-फरोख्त और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *