You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : नारद राय के कार्यकाल में बदली बलिया शहर की तस्वीर, कई काम आज भी चर्चा में

width="500"

रोशन जायसवाल,


बलिया शहर के विकास और बदली तस्वीर की चर्चा होती है तो पूर्व मंत्री नारद राय का कार्यकाल भी याद किया जाता है। उनके कार्यकाल में शहर में सड़क चौड़ीकरण से लेकर बड़े निर्माण कार्यों तक कई योजनाओं को गति मिली।
चित्तू पांडेय चौराहे पर ओवरब्रिज से सटे भवनों को हटवाकर सड़क का चौड़ीकरण कराया गया। रोडवेज तिराहे का चौड़ीकरण हुआ और मुख्य सड़क से शौचालय हटवाया गया। ओवरब्रिज के बगल अतिक्रमण की चपेट में आए रास्ते को खुलवाकर सड़क का निर्माण कराया गया, जिससे लोगों को आवागमन में राहत मिली।


इसी दौरान ट्रामा सेंटर का निर्माण, जनेश्वर मिश्र सेतु और चौक स्टेशन रोड के चौड़ीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी हुए। शहर में लोहिया मार्केट की योजना शुरू हुई, हालांकि इसका निर्माण अभी पूरी तरह पूरा नहीं हो पाया है।
बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी सीवर योजना भी इसी दौर में आगे बढ़ी, लेकिन यह योजना आज तक पूरी नहीं हो सकी। वहीं विशुनीपुर पावर हाउस का निर्माण हुआ। एनसीसी चौराहा स्थित पावर हाउस भी बनाया गया, लेकिन इसके चालू नहीं होने का मुद्दा आज भी चर्चा में है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *