You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : पचेव देवी मंदिर का ताला तोड़कर चांदी का मुकुट और छतरी चोरी

width="500"

बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव स्थित प्राचीन पचेव देवी मंदिर में सोमवार की देर रात चोरों ने गेट का ताला तोड़कर देवी प्रतिमा से चांदी का मुकुट और छतरी चोरी कर ली। सूचना र पहुंची जांच पड़ताल मे जुट गई। ग्रामीणों के अनुसार चोरी गए सामानों की कीमत करीब दो लाख रुपये से अधिक है।


मंगलवार सुबह मंदिर पहुंचे पुजारी ललन दुबे और ब्रजेश दुबे ने गेट का ताला टूटा देखा। अंदर जाने पर देवी प्रतिमा से मुकुट और छतरी गायब मिली। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना सहतवार पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। चोरी की जानकारी फैलते ही मंदिर के आसपास ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।


बताया जा रहा है कि चोरी की पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में दो चोर चादर से खुद को ढककर मंदिर के अंदर जाते दिखाई दे रहे हैं। थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, लेकिन अभी तक मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *