
बलिया। जिला सेवायोजन कार्यालय, बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 20 अगस्त को श्री योगेन्द्र नाथ प्राइवेट आईटीआई आवास विकास कालोनी, हरपुर, बलिया में प्रातः- 10ः30 से आयोजित है।
जिसमें निजी क्षेत्र की कम्पनी विजन इंडिया द्वारा जीएमआरएफ, शुब्रोश प्रालि शैक्षिक योग्यता -हाईस्कूल, इण्टर, आईटीआई पास वेतन 15500 से 28500 तक कार्य स्थल नोएडा, अहमदाबाद, गुजरात, आयु सीमा 18 से 26 वर्ष बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन की कार्यवाही पूर्ण की जायेगी। मेले में प्रतिभाग करने वाले समस्त अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है। पंजीकृत अभ्यर्थियों का कैम्पस चयन रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से होगा।

