You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया डाक मंडल में 20 अगस्त को लगेगी पेंशन अदालत

width="500"

बलिया। डाक विभाग से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरों की समस्याओं और शिकायतों के निस्तारण के लिए बलिया डाक मंडल की ओर से पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह पेंशन अदालत 20 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11ः30 बजे अधीक्षक डाकघर, बलिया के कार्यालय में आयोजित होगी।

डाक विभाग की ओर से पेंशनरों से अपील की गई है कि पेंशन से संबंधित किसी भी समस्या अथवा शिकायत के समाधान के लिए पेंशन अदालत में उपस्थित होने के इच्छुक पेंशनर अपनी शिकायत का पूर्ण विवरण अधीक्षक डाकघर, बलिया कार्यालय में 20 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें।
विभाग का उद्देश्य पेंशनरों की समस्याओं का समयबद्ध ढंग से निस्तारण कर उन्हें आवश्यक राहत उपलब्ध कराना है। इच्छुक पेंशनर निर्धारित समय-सीमा का पालन करते हुए अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *