You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : कोटेदारों के लिए ऐतिहासिक फैसला: 78 हजार से अधिक कोटेदारों को राहत, 125 रूपये प्रति कुंतल हुआ लाभांश

width="500"

कोटेदारों के लाभांश में बढ़ोतरी, अब 90 रूपये की जगह मिलेगा 125 रूपये प्रति कुंतल
बलिया।
उत्तर प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं के लिए सोमवार को विकास भवन सभागार में महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उचित दर विक्रेताओं के लाभांश को 90 रूपये से बढ़ाकर 125 रूपये प्रति कुंतल किए जाने तथा सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी के अंतर्गत ई-पास आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा की अध्यक्षता में हुआ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव प्रसारण का भी प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोटेदारों के हित में ऐतिहासिक फैसला लिया है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों का ध्यान रख रही है और उचित दर विक्रेताओं की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया गया है। कोटेदार पूरी मेहनत और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहे हैं, जिससे प्रदेश की विकास यात्रा को गति मिल रही है। उन्होंने सभी लोगों से देश और प्रदेश के विकास में सहयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम में उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि को उनके हित में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। वहीं, ई-पास आधारित फीडबैक प्रणाली से खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ने की उम्मीद जताई गई। इस कार्यक्रम में सीडीओ आलोक कुमार, डीडीओ आनंद प्रकाश, सभी कोटेदार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *