You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : पत्नी पर चाकू से हमला करने का आरोपी पति गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

width="500"

गाली-गलौज के बाद बाल पकड़कर पटका, गले और हाथ की अंगुली पर किया था वार
बलिया।
भीमपुरा थाना क्षेत्र में पत्नी पर चाकू से हमला कर जान से मारने की कोशिश करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है।


पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त को महिला ने भीमपुरा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पति ने गाली-गलौज करते हुए उसके बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद उसने जान से मारने की नीयत से चाकू से महिला के गले और दाहिने हाथ की अंगुली पर वार किया।


तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। डायल 112 से सूचना मिलने पर पीआरवी 9198 की टीम तत्काल महिला के घर पहुंची और आरोपी संदीप चौहान पुत्र भीमल चौहान, निवासी केशरीपुर, थाना सुखपुरा, बलिया को पूछताछ के लिए थाने ले आई। विवेचना के दौरान फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सफेद रंग के प्लास्टिक के बेंट वाला एक चाकू बरामद किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के बाद आरोपी को उसके विरुद्ध दर्ज मुकदमे की जानकारी देते हुए 4 अगस्त की रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी केे खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *