You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : पुलिस मुठभेड़ में गौवध के लिए गोवंश ले जा रहे दो गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

width="500"

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, तमंचा-कारतूस और चाकू बरामद
बलिया।
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र में रविवार की भोर पुलिस और गौवध से जुड़े आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह करीब 2ः35 बजे बांसडीह रोड तिराहे पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो लोग छाता गांव से एक गोवंश को चोरी-छिपे बांसडीह रोड की ओर ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर दोनों को पकड़ने का प्रयास किया।


पुलिस का आरोप है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कयामुद्दीन उर्फ राजू (28) निवासी इस्लामाबाद काजीपुरा, थाना कोतवाली, बलिया के दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। वहीं दूसरे आरोपी दीपक अंसारी (40) निवासी अहमदपट्टी, थाना रसड़ा के कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी गोवंश को वध के लिए ले जा रहे थे। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पूर्व मंत्री ने की थी शिकायत
पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के दिउली गांव में गाय और बछिया चोरी के मामले की शिकायत अपर मुख्य सचिव एवं डीजीपी को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई करने और आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पूर्व राज्य मंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि ग्राम दिउली, थाना बांसडीह रोड निवासी गौ पालक अनूप वर्मा की एक गाय और एक गाभिन बछिया 23/24 जुलाई की रात चोरी हो गई। पीड़ित द्वारा बांसडीह रोड थाने में नामजद शिकायत देने के बाद भी पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक नहीं है। पत्र के अनुसार, पीड़ित गौ पालक सुबह से ही अपनी गाय और बछिया की तलाश करते हुए बलिया शहर के कसाई टोला तथा काजीपुरा क्षेत्र तक पहुंच गए। वहां एक हिंदू परिवार ने अपने घर के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाई, जिसमें गाय और बछिया को चोरों द्वारा ले जाते हुए देखा गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *