You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : द होराइजन स्कूल में ओजश ध्यान योग एवं करियर काउंसलिंग का भव्य आयोजन

width="500"

बलिया। द होराइजन स्कूल, त्रिकालपुर गड़वार के बैनर तले शनिवार ओजश ध्यान योग एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं आध्यात्मिक गुरु सतेंद्र नाथ मिश्रा ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को योग, ध्यान एवं करियर निर्माण के महत्व पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। प्रबंधक मनोज सिंह, प्रधानाचार्य एस, सिंह नें श्री मिश्रा को अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


श्री मिश्रा ने कहा कि ध्यान (मेडिटेशन) केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने की शक्ति है। उन्होंने बताया कि विश्व के अनेक विकसित देशों के विद्यालयों में मेडिटेशन की कक्षाएँ अनिवार्य रूप से संचालित की जाती हैं। वहां विद्यार्थियों को नियमित योग एवं ध्यान का अभ्यास कराया जाता है, जिससे उनमें आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, निर्णय लेने की क्षमता और मानसिक संतुलन का विकास होता है। यही कारण है कि वे अपनी रुचि और योग्यता के अनुरूप करियर का चयन करते हैं तथा तनाव, अवसाद और मानसिक दबाव जैसी समस्याओं से काफी हद तक मुक्त रहते हैं।


बादल सिंह, सिद्धार्थ सिंह, अभिषेक सिंह, अभिषेक गुप्ता, रोहित गुप्ता, अतुल शुक्ला, मनीष, प्रभाकर मिश्रा, जितेंद्र नाथ मिश्रा, उप प्रधानाचार्य पियूष श्रीवास्तव, नीलम सिंह, मीनू सिंह, आकांक्षा पाण्डेय, अंकिता सिंह, खेल प्रशिक्षक अभिषेक तिवारी, पूर्व सूबेदार मेजर दिलीप भारद्वाज, एलबी रावत आदि रहे। प्रधानाचार्य एस सिंह और आयुष सिंह नें सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन सुहाना यादव व अनन्या सिंह नें किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *