You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : जौहर विश्वविद्यालय गिराने के खिलाफ धरने पर बैठे एआईएमआईएम के सदस्य

width="500"

बलिया। कलक्ट्रेट में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एआईएमआईएम के सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। उन्होंने रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की इमारत गिराने के आदेश को रद्द करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा को सौंपा। पार्टी सदस्यों ने कहा कि रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय शिक्षा का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जहाँ हर वर्ग और समाज के छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यह संस्थान समाज की प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने तर्क दिया कि यदि विश्वविद्यालय में कोई कागजी त्रुटि या अन्य कमी है, तो सरकार को उसे दूर करने का प्रयास करना चाहिए। इमारत को ध्वस्त करना बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा। एआईएमआईएम सदस्यों ने राष्ट्रपति से अपील की कि विश्वविद्यालय को तोड़े जाने के इस आदेश पर तत्काल और प्रभावी रोक लगाई जाए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *