
बलिया। बांसडीह बड़ी बाजार पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक मकान में रविवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर बाउंड्रीवाल फांदकर घर में घुसे और मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर आलमारी में रखे चांदी व पीतल के बर्तन समेत कुछ जेवरात लेकर फरार हो गए।
बताया जाता है कि दिनेश सिंह का मकान बांसडीह के साथ ही बलिया में भी है। पिछले दो-तीन दिनों से वह बलिया स्थित अपने मकान पर थे। इसी दौरान रविवार की रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सोमवार को जानकारी होने पर दिनेश सिंह बांसडीह पहुंचे। घर की स्थिति देखकर वह काफी दुखी हो गए।
बड़ी बाजार जैसे व्यस्त इलाके में पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर चोरी की घटना से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है। पीड़ित ने पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

