You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : 48 घंटे से अंधेरे में बिल्थरा रोड: फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदला, उमस भरी रातों में लोग बेहाल, नया ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी

width="500"

बिल्थरारोड। नगर के मध्य स्थित मुख्य विद्युत ट्रांसफार्मर शनिवार को खराब होने के बाद से बिल्थरा रोड की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लगातार 48 घंटे बीत जाने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका, जिससे नगर के हजारों उपभोक्ता अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी और उमस के बीच लगातार दो रात बिना बिजली के गुजरने से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सोमवार को भी देर शाम तक बिजली बहाल होने की कोई स्पष्ट उम्मीद नजर नहीं आ रही थी।

बिजली आपूर्ति ठप होने से घरों में पेयजल का संकट गहरा गया है। इनवर्टर जवाब दे चुके हैं, मोबाइल फोन डिस्चार्ज हो गए हैं और छोटे-छोटे व्यापार भी प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि हर वर्ष बढ़ते विद्युत भार के बावजूद व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अपेक्षित कदम नहीं उठाए गए, जिसका खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
इसी बीच बिजली विभाग ने नगर में बढ़ते लोड को देखते हुए यूनाइटेड क्लब के पास एक नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार किया है। अधिकारियों का कहना है कि अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगने से विद्युत भार का संतुलन बेहतर होगा और भविष्य में इस प्रकार की समस्या की संभावना कम होगी।
पूर्व सभासद सुनील कुमार ‘टिंकू’ ने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर ट्रांसफार्मर तत्काल बदलने और बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में लोग बेहद परेशान हैं और विभाग को आपात स्थिति मानते हुए तेजी से कार्य करना चाहिए।
अवर अभियंता (जेई) रामविलास खरवार ने बताया कि विभाग की पूरी टीम मौके पर लगातार कार्य कर रही है। आवश्यक तकनीकी प्रक्रिया पूरी होते ही ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

उधर, क्षेत्रीय विधायक हंसू राम ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को तलब किया। उन्होंने ट्रांसफार्मर बदलने के कार्य में तेजी लाने, नगर की विद्युत व्यवस्था जल्द बहाल करने और भविष्य में ऐसी समस्या से बचाव के लिए स्थायी समाधान पर विशेष जोर दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *