You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : सुख, समृद्धि व दैवीय आपदाओं से रक्षार्थ धार्मिक अनुष्ठान आयोजित

width="500"

विशाल भंडारा का भाजपा नेता सूर्यभान सिंह द्वारा किया गया आयोजन
बैरिया (बलिया)।
क्षेत्र के कल्याण, सुख, समृद्धि व दैवीय आपदाओं से रक्षार्थ भाजपा नेता सूर्यभान सिंह द्वारा मंगलवार को क्षेत्र के मिल्की धाम स्थिति स्वामी जी महाराज बाबा के मठिया परिसर में धार्मिक अनुष्ठान हनुमान चालीसा का पाठ, गणेश स्त्रोत, आदित्य हृदय स्त्रोत व रुद्राभिषेक के बाद विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के क्रम में 51 बटुकों द्वारा सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया वही पुरोहितों द्वारा रुद्राभिषेक, हवन व अन्य धार्मिक आयोजन किया गया।


विशाल भंडारे में 10 हजार से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक आयोजन में बाबा धाम शुभनथही स्थित वेद विद्यालय व रामगढ़ के वैदिक बाल विद्या मंदिर के बटुकों का धारा प्रवाह हनुमान चालीसा का पाठ पूरे वातावरण में गूंज रहा था। वही पुरोहितों का मंत्रोच्चार लोगों बरबस अपने तरफ आकर्षित कर रहा था। भंडारा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को श्रद्धा पूर्वक प्रसाद परोसा गया।

आयोजन का कोई राजनीतिक उद्देश्य नही: सूर्यभान सिंह
सूर्यभान सिंह ने बताया कि इस आयोजन का कोई राजनैतिक उद्देश्य नही था। बल्कि क्षेत्र के कल्याण के लिए भगवान से कृपा बनाने के लिए इस माध्यम से प्रार्थना किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के दर्जनों नेताओ के अलावा दर्जनों ग्राम प्रधान, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत के सदस्य हजारो लोग शामिल होकर पुण्य का भागी बने।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *