You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

नितिन नवीन के स्वागत में लखनऊ में उमड़ा जनसैलाब, सीएम योगी ने किया स्वागत, देखें झलकियां…

width="500"

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को लखनऊ पहुंचे। इस बीच कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का जोश उस वक्त दोगुना हो गया, जब नवीन का स्वागत करने एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंच गए।

नवीन के अभिनंदन के लिए राजधानी में 42 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।


लखनऊ एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह और लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी भी मौजूद रहे।

एयरपोर्ट से यात्रा निकाली गई। इसके मार्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उनका अभिनंदन किया।

यात्रा मार्ग पर 20 से अधिक बने थे भव्य स्वागत द्वार
यात्रा मार्ग में 20 से अधिक भव्य स्वागत द्वार बनाए गए थे। पूरे रास्ते भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगते रहे। स्वागत में गौतम, कायस्थ, पाल, राजभर, पर्वतीय, लोधी, यादव, ब्राह्मण, मराठी, वैश्य, ईसाई, सिंधी, साहू, व्यापारी, अधिवक्ता, सिख, पंजाबी, बंगाली, क्षत्रिय, सोनकर, भोजपुरी, पटेल, मौर्य, कुशवाहा, वाल्मीकि,

पासी और निषाद समाज सहित कई संगठनों ने भागीदारी की। इन समाजों के प्रतिनिधियों ने उन्हें अपने प्रतीक चिह्न भेंट किए। विधायक नीरज बोरा ने नवीन को झालमुड़ी खिलाकर आत्मीय अभिनंदन किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले दयाशंकर सिंह
उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री व बलिया नगर विधायक दयाशंकर सिंह ने

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को अयोध्या राम मंदिर का प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया।

इस दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों से भी मुलाकात कर उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया।

40 फीट ऊंची फूलों की माला पहनाई
हजरतगंज स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पर भी उनका स्वागत हुआ।

लोकभवन के बाहर ओबीसी मोर्चा ने क्रेन की सहायता से 40 फीट ऊंची फूलों की माला पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने बुलडोजरों पर खड़े होकर पुष्पवर्षा की। स्वागत कार्यक्रम संयोजक नीरज सिंह और आनंद द्विवेदी ने पूरे मार्ग में व्यवस्थाओं की निगरानी की।

फूलों की तोप से पुष्पवर्षा
सिख व पंजाबी समाज ने फूलों की तोप से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। भाजपा अवध क्षेत्र के पूर्व सह मीडिया प्रभारी सतबीर सिंह राजू ने बताया कि कार्यक्रम में कृषि शिक्षा अनुसंधान मंत्री बलदेव सिंह औलख, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया उपस्थित रहीं।
नितिन नवीन हनुमान सेतु मंदिर भी पहुंचे। उन्होंने दरबार में माथा टेका व प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह एवं महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी भी उपस्थित रहे।

शर्मा की चाय व बन-मक्खन का उठाया लुत्फ
नितिन नवीन ने शर्मा की चाय एवं बन-मक्खन का स्वाद भी लिया। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *