
राम मंदिर में चंदा चोरी पर भड़के पूर्वांचल क्रांति पार्टी के अध्यक्ष
बलिया। पूर्वांचल क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिकांत पांडेय उर्फ बिट्टू बाबा ने राम मंदिर में चंदा चोरी को लेकर कड़ी आपत्ति जतायी है। उन्होंने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। चेतावनी देते हुए कहा है कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र प्रभु श्री राम के मंदिर में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार या चंदा चोरी बर्दाश्त नहीं किया जाएगी। कार सेवकों ने यही दिन देखने के लिए अपना बलिदान नहीं दिया था। कहा कि आस्था के नाम पर अब देश में कोई धंधा नहीं चलेगा।
पूर्वांचल क्रांति पार्टी के प्रमुख ने इस संवेदनशील मुद्दे पर अपनी मांगें रखते हुए कहा कि राम मंदिर के नाम पर देश-विदेश से आने वाले एक-एक पैसे का पूरी पारदर्शिता के साथ हिसाब जनता के सामने रखा जाए। चंदा चोरी या इसमें किसी भी तरह की हेराफेरी में लिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि आगे कोई ऐसा दुस्साहस न कर सके।
उन्होंने संकल्प दोहराया कि सनातन धर्म और राम भक्तों की आस्था की रक्षा करना उनकी पार्टी और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। राम मंदिर का निर्माण सदियों के संघर्ष और देश के कोने-कोने के गरीब-अमीर भक्तों द्वारा दिए गए दान से हो रहा है। ऐसे पवित्र कार्य में सेंधमारी करने वाले न केवल कानून के अपराधी हैं, बल्कि उन्होंने करोड़ों राम भक्तों की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई है। केन्द्र और प्रदेश सरकार को जल्द से जल्द को दूध का दूध और पानी का पानी करना होगा।

