You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

फोरलेन पुलिया के नीचे मिला सिर कटा विकलांग अधेड़ का शव, 100 मीटर दूर खेत में मिला सिर

width="500"

मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के मिर्जाजमालपुर स्थित फोरलेन पुलिया के नीचे मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सिर कटा एक विकलांग अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर जुट गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रथम दृष्टया मामला हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने का प्रतीत हो रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक पुलिया के पास खेत में काम कर रहे लोगों को तेज दुर्गंध महसूस हुई। संदेह होने पर जब वे पुलिया के नीचे पहुंचे तो वहां एक अधेड़ का शव पेट के बल पड़ा मिला। शव पूरी तरह सड़ चुका था जिससे उसके चार से पांच दिन पहले का होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर फोरलेन किनारे खेत में मृतक का सिर भी बरामद हुआ। सिर खून से सना हुआ था और काफी हद तक सड़ चुका था। वहीं पुलिया के ऊपर फोरलेन पर लगी स्टील बैरिकेडिंग के पास खून के निशान मिले। घटनास्थल से एक सफेद गमछा, शराब की खाली बोतलें, गुटखा के रैपर बरामद हुआ है जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक के गले में माला और लॉकेट मिलने से पुलिस को उसकी पहचान होने की उम्मीद है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *