You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : जनता को सिर्फ वादे मिले, विकास नहीं : सांसद सनातन पाण्डेय

width="500"

बलिया। लोकसभा क्षेत्र बलिया के सांसद सनातन पाण्डेय ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्षों तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल में देश की जनता को केवल ठगा गया है।


उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में आने से पहले हर वर्ष 2 करोड़ रोजगार देने, प्रत्येक नागरिक के खाते में 15 लाख रुपये भेजने, हवाई चप्पल पहनने वाले को हवाई जहाज में सफर कराने तथा किसानों की आय दोगुनी करने जैसे कई वादे किए थे, लेकिन इनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि देश की बागडोर कमजोर हाथों में है।


सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा कि विदेशों से काला धन वापस लाने का वादा भी अधूरा रह गया, जबकि नोटबंदी के बाद आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 के बाद देश में किसानों की आत्महत्याओं में वृद्धि हुई, लेकिन सरकार संवेदनहीन बनी रही।

चार लोग चला रहे देश को
उन्होंने कहा कि आज देश को केवल चार लोग चला रहे हैं, दो लोग देश की संपत्तियां बेच रहे हैं और दो लोग उन्हें खरीद रहे हैं। उन्होंने नाम लेते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री बेचने का कार्य कर रहे हैं, जबकि अडानी और अंबानी खरीदने का कार्य कर रहे हैं।

सपा सरकार के कार्यों का किया उल्लेख
समाजवादी पार्टी की पूर्व सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए सांसद ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में विकास की मजबूत नींव रखी थी। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान भाजपा सरकार नौ वर्षों में उस स्तर का कोई नया कार्य नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि सरकार योजनाओं के नाम बदल सकती है, लेकिन समाजवादी सरकार के विकास कार्यों की बराबरी नहीं कर सकती। सनातन पाण्डेय ने घोषणा की कि यदि 30 अगस्त तक वर्तमान सरकार द्वारा घोषित परियोजनाएं पूरी नहीं होती हैं, तो समाजवादी पार्टी प्रत्येक अधूरी परियोजना स्थल पर क्रमवार एक-एक दिन का धरना-प्रदर्शन करेगी।

प्रेसवार्ता में इनकी रही उपस्थिति
प्रेस वार्ता के प्रारंभ में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील पाण्डेय कान्हजी ने सांसद सनातन पाण्डेय तथा उपस्थित सभी पत्रकार बंधुओं का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनेंद्र मिश्र मशाल, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, जिला महासचिव बीरबल राम, प्रदेश सचिव शशिकांत चतुर्वेदी, राजकुमार पाण्डेय, एसएस तिवारी, धनंजय सिंह बिसेन, रविंद्रनाथ यादव, रामेश्वर पासवान, जलालुद्दीन, अंगद मिश्रा फौजी, अजय यादव, आशुतोष ओझा, अटल पाण्डेय, जमाल आलम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *