
प्रयागराज। परिषदीय शिक्षकों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के आवेदन हर हाल में 20 जून तक भेजने के निर्देश दिए गए है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियोें को पत्र भेजा है। पत्र में सचिव ने कहा है कि शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के अंतरर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए जारी नीति के क्रम में निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पूरा कराकर 20 जून तक भेजने के निर्देश पूर्व में ही दिए गए है।
लिहाजा प्रत्येक आवेदन करने वाले की अलग-अलग पीडीएफ फाइल तथा जिले की सभी फाइल 20 जून की रात 12 बजे के पूर्व तक हर हाल में भेजना सुनिश्चित करें। किसी भी अन्य माध्यम या 20 जून की रात 12 बजे के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर किसी भी दशा में विचार नहीं किया जाएगा।

