You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : सड़क हादसे में राजनाथ सिंह के रिश्तेदार की मौत

width="500"

एयरलिफ्ट से वाराणसी लाया गया शव, मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार
बलिया।
मध्य प्रदेश के इंदौर में हुए एक सड़क हादसे में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार प्रभात सिंह की मौत हो गई। गुरुवार रात शिप्रा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बस की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभात सिंह का शव एयरलिफ्ट कर वाराणसी लाया गया, जहां मणिकर्णिका घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
बलिया के रेवती थाना क्षेत्र स्थित गायघाट गांव निवासी प्रभात सिंह (29) इंदौर गए हुए थे। इसी दौरान गुरुवार रात करीब 11 बजे शिप्रा थाना क्षेत्र में हुआ, जब वह अपने साथियों के साथ देवास से इंदौर लौट रहे थे।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र डॉ. नीरज सिंह का प्रदीप सिंह की भांजी से विवाह हुआ है। 3 महीने पहले प्रभात सिंह परिवार में छठिहार कार्यक्रम में शामिल होने गायघाट घर पर आए थे। प्रभात की शादी 1 साल पहले होटल द ताज दिल्ली में हुई थी। इससे पहले वाराणसी में रिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया था।
जानकारी के अनुसार, प्रभात सिंह अपने तीन परिचितों के साथ किसी कार्य से देवास गए थे। देर रात इंदौर लौटते समय शिप्रा क्षेत्र में उन्होंने किसी काम से अपनी कार रोकी। बताया जा रहा है कि जब वह वापस वाहन में बैठने लगे, तभी तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से प्रभात सिंह के सिर में गंभीर चोटें आईं। उनके साथियों ने उन्हें तत्काल अरबिंदो अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंच गए। विशेष अनुमति के बाद रात करीब तीन बजे पोस्टमार्टम कराया गया। शुक्रवार सुबह शव को एयरलिफ्ट कर वाराणसी भेजा गया, जहां अंतिम संस्कार की तैयारी की गई।
प्रभात सिंह का परिवार क्षेत्र के प्रतिष्ठित परिवारों में गिना जाता है। उनके पिता प्रदीप सिंह का 2003 में निधन हो चुका है। पारिवारिक संबंधों के कारण वह रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार बताए जाते हैं। परिवार के अनुसार, प्रदीप सिंह की भांजी का विवाह राजनाथ सिंह के पुत्र डॉ. नीरज सिंह से हुआ है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *