You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : 14 जून को बलिया आएंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, शिव महापुराण कथा में होंगे शामिल

width="500"

बलिया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार को बलिया दौरे पर आएंगे। वह बाबा बालखण्डीनाथ मंदिर के समीप आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में शामिल होंगे। कथा का वाचन अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा कर रहे हैं। उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

लोकसभा अध्यक्ष के आगमन को लेकर शनिवार को उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ओम बिरला रविवार को वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। वहां से वह सड़क मार्ग द्वारा बलिया के लिए रवाना होंगे। प्रोटोकॉल के अनुसार लोकसभा अध्यक्ष दोपहर तीन बजे बलिया के दिऊली स्थित बाबा बालखण्डीनाथ मंदिर परिसर में पहुंचेंगे।

यहां वह श्री शिव महापुराण कथा में शामिल होंगे और लगभग एक घंटे तक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इस दौरान कथा आयोजन समिति के पदाधिकारियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी उनका संवाद हो सकता है। लोकसभा अध्यक्ष के आगमन को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *