
शिव महापुराण कथा में उमड़ा जनसैलाब, शिवभजन पर झूमे लोग
पंडित प्रदीप मिश्रा के कथा का पहला दिन रहा एतिहासिक
रोशन जायसवाल,
बलिया। बांसडीहरोड क्षेत्र के बाबा बालखंडी नाथ स्थली दिउली (फुलवरिया) गांव में उस वक्त जनसैलाब उमड़ पड़ा, जब यूपी, बिहार झारखंड, समेत कई राज्यों से श्रद्धालु पंडित प्रदीप मिश्रा को सुनने पहुंचे।

कथा के पहले दिन लोगों की भीड़ देख गदगद हुए पंडित प्रदीप मिश्रा को यह कहना पड़ा कि कथा में ऐसी भीड़ बलिया में मैंने पहली बाद देखी है।

यहां के लोग महान है, भृगु बाबा व बालेश्वर नाथ की नगरी है। यहां आस्था का सबसे बड़ा केंद्र मां गंगा है।

उन्होंने दानवीर राजा बलि की भी चर्चा की और बलिया क्रांति से जुड़े महापुरूषों को भी याद किया। कहा कि बलिया महान है, जो इतनी भीषण गर्मी में भी कथा सुनने लोग पहुंचे है।

भगवान शिव की कृपा है। आज एक साथ लाखों की संख्या में लोग यहां मौजूद है। आस्था का सबसे बड़ा केंद्र बना दिउली गांव पूरे भारत वर्ष में चर्चा का विषय बना हुआ है।

नौ जून से लेकर 15 जून तक शिव महापुराण कथा के पहले दिन परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने अपने स्वागत भाषण में पंडित प्रदीप मिश्रा का स्वागत किया और आए हुए श्रद्धालुओं का आभार जताया।

दयाशंकर सिंह पर बरस रही शिव की कृपा: बोले प्रदीप मिश्रा
अब तक के इतिहास में इतनी भीड़ किसी कथा में नहीं दिखी थी। जितनी भीड़ पंडित प्रदीप मिश्रा के कथा में जुटी है। इसका प्रमाण स्वयं पंडित प्रदीप मिश्रा ने दिया। उन्होंने मंच से भी कहा कि अपार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। धन्य है बागी बलिया। यहां इतनी भारी संख्या में लोग शिवकथा सुन रहे है।
उन्होंने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को बधाई दी कि उन्होंने इतनी बड़ी व्यवस्था कम समय में दयाशंकर सिंह के बस की है। दयाशंकर सिंह पर शिव की कृपा बरस रही है।

