You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : मोबाइल झपटमारी कांड का खुलासा, एक गिरफ्तार; छीना गया मोबाइल और कार बरामद

width="500"

बलिया। दुबहड़ थाना पुलिस ने मोबाइल झपटमारी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। वहीं फरार दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत दुबहड़ पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस के अनुसार थाना दुबहड़ में दर्ज मुकदमा संख्या 53/2026 की विवेचना के दौरान सूचना मिली कि घटना में प्रयुक्त कार से एक आरोपी बिहार भागने की फिराक में जनेश्वर मिश्र सेतु की ओर आने वाला है।


सूचना पर सोमवार को पुलिस ने जनेश्वर मिश्र सेतु पर सघन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध सफेद रंग की कार को रोककर तलाशी ली गई। पूछताछ में चालक ने अपना नाम दीपक यादव (32) निवासी शंकरपुर, थाना बांसडीह रोड बताया। तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड से मोबाइल फोन बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दो जून को वह अपने साथी विशाल गौड़ के साथ कार में था। उसी दौरान उसके साथी ने एक ई-रिक्शा चालक से मोबाइल फोन छीन लिया था। पुलिस ने बरामद मोबाइल को घटना से संबंधित पाया और आरोपी दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि घटना में प्रयुक्त इटियास क्रॉस कार को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है। फरार आरोपी विशाल गौड़ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *