You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : सो रहे वृद्ध पर पड़ोसी ने धारदार हथियार से किया हमला

width="500"

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदपुर गांव में शुक्रवार की रात पड़ोसी ने सोते समय एक वृद्ध पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। चीखने चिल्लाने पर हमलावर वहां से भाग खड़ा हुआ। वहीं परिजन और आसपास के लोग मौके पर जुट गये। परिजनों ने घायल को तत्काल सीएचसी सोनवानी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। वहीं हादसे की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और आवश्यक जांच पड़ताल में जुट गयी। घटना के पीछे पुरानी रंजिश का होना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार हल्दी थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव निवासी ददन राजभर 70 वर्ष शुक्रवार की रात खाना खाने के पश्चात अपने घर में सो गये। आरोप है कि देर रात पड़ोसी ने ददन राजभर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे ददन गंभीर रूप से घायल हो गये। परिजनों ने घायल को सीएचसी सोनवानी पहुंचाया वहां से घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक छानबीन में जुट गयी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *