
बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मौजा तड़सरा स्थित अपनी बैनामा भूमि पर एसडीएम सिकंदरपुर के आदेश के क्रम में गुरुवार को निर्माण कार्य करवा रहे पत्रकार अजय तिवारी के ऊपर विपक्षी गणों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा उन्हें सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया गया जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना की लिखित सूचना पुलिस को दे दी गई है।
अजय तिवारी ने तड़सरा मौजा में करीब 5.5 डिसमिल जमीन काफी पहले बैनामा कराया था। जिसका राजस्व विभाग द्वारा पत्थल नसब की प्रक्रिया भी की गई थी। वहीं विपक्षीगण झूठे तथ्यों का सहारा लेकर उनकी जमीन पर अनावश्यक दवा कर रहे थे। जिसको लेकर उपजिलाधिकारी के यहां आपत्ति दर्ज कराया था। जिसका निस्तारण करते हुए एसडीएम ने विपक्षी के दावे को खारिज करते हुए पीड़ित को अपना कार्य कराने का आदेश दिया था।
आदेश के क्रम में गुरुवार को जैसे ही कार्य शुरू किया गया विपक्षीगण एकराय होकर घर की महिलाओं और रिश्तेदारों के साथ मिलकर छत से ईंट पत्थर चलाना शुरू कर दिए। जिसमें पीड़ित को सिर, पेट, पीठ समेत अन्य स्थानों पर काफी चोटें आई। वहीं मनबढ़ किस्म के इन लोगों ने गंभीर रूप से घायल अजय तिवारी को जान से मारने की धमकी देते रहे। इस बीच मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और उन्हें इलाज हेतु सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया।

