You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia :निर्माण लिपिक श्यामजी ने आरोपों को बताया निराधार, निष्पक्ष जांच की मांग

width="500"

बलिया। नगर पालिका परिषद बलिया के निर्माण लिपिक श्यामजी ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए उन्हें छवि धूमिल करने का प्रयास बताया है। उन्होंने कहा कि केडी कंस्ट्रक्शन पत्रावली प्रकरण में अध्यक्ष की ओर से की गई कार्रवाई पूरी तरह से एकतरफा है और मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।
श्यामजी ने कहा कि साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ का लगाया गया आरोप पूरी तरह निराधार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी भी प्रकार की विभागीय जांच में पूर्ण सहयोग देने के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि सत्य सामने आने पर सभी आरोप स्वतः स्पष्ट हो जाएंगे।
वहीं अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने कहा कि अध्यक्ष को बिना प्रस्ताव के कर्मचारियों का कार्यक्षेत्र बदलने का अधिकार नहीं है। इस प्रकार के निर्णयों से कार्यालय के नियमित कार्य प्रभावित होते हैं और प्रशासनिक व्यवस्था पर असर पड़ता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *