You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : जमुना राम कॉलेज आफ फार्मेसी को मिली बड़ी उपलब्धि, 60 सीटों के साथ डी फार्मा पाठ्यक्रम के संचालन को मिली स्वीकृति

width="500"

बलिया। फार्मेसी क्षेत्र में अग्रणी शैक्षणिक संस्थान जमुना राम कॉलेज आफ फार्मेसी चितबड़ागांव ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्थान को 60 सीटों के साथ डी फार्मा पाठ्यक्रम के संचालन हेतु फार्मेसी काउंसिल आफ इंडिया द्वारा आधिकारिक रूप से स्वीकृति प्राप्त हो गई है।


इस अवसर पर संस्थान के प्रबंधक ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि संस्थान के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय प्रयोगशालाएं, योग्य एवं अनुभवी शिक्षक समृद्ध पुस्तकालय तथा आधुनिक शिक्षण सुविधा प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। संस्थान के प्रबंधक ने कहा यह अप्रूवल हमारी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मानकों के प्रति निष्ठा का परिणाम है 60 सीटों की मंजूरी मिलने से क्षेत्र के उन युवाओं को बड़ी राहत मिलेगी जो फार्मेसी क्षेत्र में अपना स्वर्णिम भविष्य बनाना चाहते हैं। इस अवसर पर संस्थान के प्रबंध निदेशक इं. तुषारनंद एवं डॉ अरुणेंद्र कुमार, डॉ जय सिंह, नागेंद्र सिंह, अमरजीत प्रजापति, पीयूष चौहान, संतोष खरवार, सुधीर कुमार पांडे आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *