Asarfi

Ballia : जनगणना में लगे कर्मियों का करें सहयोग: डा.रीना पांडेय

width="500"

बलिया। विनायक सामाजिक महिला सेवा संस्थान द्वारा जनगणना 2026 जागरूकता अभियान का शुभारंभ नगर पालिका शहीद पार्क नया चौक स्थित एक आवास किया गया। संस्थान की प्रबंधक संध्या पांडे ने कहा कि जनगणना 2026 का शुभारंभ हो चुका है। किसी भी प्रकार के भ्रम में न पड़ें तथा सभी नागरिक जनगणना में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।


उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा जनगणना कार्य में लगे लोगों से संपर्क कर सहयोग किया जाएगा तथा विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। मुख्य अतिथि डॉ. रीना पांडे ने कहा कि जनगणना देश के विकास का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए सभी नागरिकों को मिलकर इसमें सहयोग करना चाहिए ताकि सही तरीके से जनगणना हो सके और भविष्य में लोगों को योजनाओं का लाभ प्राप्त हो।

संस्था की सदस्य कविता सिंह ने सभी से अपील की कि जनगणना कर्मियों का सम्मान करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं। नम्रता सिंह ने कहा कि इस भीषण गर्मी में जनगणना कर्मी लगातार क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, इसलिए उनका सहयोग करें। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नीलिमा सिंह, कृष्णा मिश्रा, संगीता गुप्ता, रेनू सिंह, रतना सिंह, विजय वर्मा, संध्या वर्मा, अनिता राय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *