
अग्निशमन अधिकारी ने डीएम को कराया अवगत
रोशन जायसवाल,
बलिया। शहर के विशुनीपुर एरिया में एक मेडिकल की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगी की घटना हुई। इसके कारण फायर बिग्रेड के जवानो और आसपास के लोगों को काफी आग बुझाने के लिए पानी केे लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके पहलेे भी चौक क्षेत्र में कपड़ा व बर्तन व्यवसायी के यहां भीषण आग लग चुकी है। आगजनी की घटनाओं को लेकर अग्निशमन विभाग काफी चिंतित है क्योंकि चौक क्षेत्र से लगभग दो किलोमीटर दूर अग्निशमन विभाग है ऐसे में दमकल का पानी खत्म होने के बाद कई राउंड दौड़ना पड़ता हैं ऐसी स्थिति में हाईडेंट्रों का चालू होना बहुत जरूरी है।
आज से लगभग दो दशक पहले कुल 26 जगहों पर नगरपालिका के प्रयास से हाईडेंट्रों बनाया गया था। जिसमें सिविल लाइन, कोतवाली के सामने, फायर स्टेशन पुलिस लाइन, रेलवे स्टेशन नारायन चाय दुकान के पास, पनामा टाकीज रामपुर उदयभान, सदर अस्पताल के पास, चौक-सिनेमा रोड मोड, चौक-सुतरी में, मालगोदाम स्थित एक लाज के पास, चमन सिंह बाग रोड पुलिस बूथ, गुदरी बाजार दुर्गा मंदिर, काजीपुरा रेलवे क्रासिंग, जापलिनगंज पुलिस चौकी के सामने, भृगु आश्रम, भृगुमंदिर शास्त्री पार्क, सतनी सराय, सिनेमा रोड, चमन सिंह बागरोड चौराहा, सेठ कालोनी, टीडी कालेज के सामने, विशुनीपुर मस्जिद के पास, जगदीशपुर ओवरब्रिज के पास, सदर अस्पताल मुरली बाबू चौराहा, चौक-कासिम बाजार रोड, बालेश्वर मंदिर गुलाब देवी, इशरतगंज गंगेज होटल के पास, सतीश चंद्र कालेज, जापलिनगंज नया चौक, आर्य समाज रोड, महावीर घाट, पशु अस्पताल हैं। इसमें शास्त्री पार्क चौराहा भृगुआश्रम कार्यशील है, चमन सिंह बाग रोेड पुलिस बूथ के पास सक्रिय है, इसके अलावा अन्य जगहों सड़क के नीचे, मलबों में, अतिक्रमण की चपेट में है और यह लाइन पूरी तरह से खराब हो चुकी है। इस संबंध में अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि अब नए सिरे से हाईडेंट्रों बनाना पड़ेगा तभी अगलगी की घटनाओं पर रोकथाम करने में सफलता मिलेगी।

