Asarfi

Ballia : जनता पर बोझ डाल रही केंद्र सरकार, समस्याओं का समाधान नहीं बहाने दे रही: सुशील पाण्डेय कान्हजी

width="500"

बेरुआरबारी (बलिया)। समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील पाण्डेय कान्हजी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार अब देश चलाने में नहीं बल्कि जनता पर बोझ डालने में व्यस्त है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सरकार के मुखिया द्वारा लोगों को “सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, तेल-खाद कम खाओ, मेट्रो में चलो और घर से काम करो” जैसी दी जा रही सलाहें दरअसल केंद्र सरकार की विफल आर्थिक नीतियों का खुला स्वीकार है।


कान्हजी ने कहा कि जिस सरकार को महंगाई, बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था संभालनी थी, वह अब जनता को “कम खर्च करो, कम खाओ, कम घूमो और कम जीयो” का ज्ञान दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार हर बार अपनी नाकामियों का ठीकरा जनता के सिर फोड़ती है और हर समस्या का समाधान आम नागरिकों की जेब में तलाशती है।

मन की बात कहना आसान, लेकिन सुनना मुश्किल
उन्होंने कहा कि “मन की बात कहना आसान है, लेकिन जन की बात सुनना भाजपा सरकार के बस की बात नहीं है।” कान्हजी ने आरोप लगाया कि आज देश ऐसे मोड़ पर खड़ा है जहाँ सरकार के पास समस्याओं का कोई ठोस समाधान नहीं बचा है, केवल बहाने रह गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जनता को भयभीत कर सवालों से बचना चाहती है।

प्रधानमंत्री का बयान देशवासियों में पैदा कर रहा डर
सपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री का हालिया बयान देशवासियों के मन में डर पैदा करने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश “कमजोर और अकर्मण्य हाथों” में है, जो केवल भाषण देने और फोटो शूट कराने में व्यस्त हैं, लेकिन जनता की समस्याओं के समाधान में विफल साबित हो रहे हैं। अंत में कान्हजी ने कहा कि आज देश की सबसे बड़ी समस्या भाजपा सरकार बन चुकी है और जनता अब इस “भाजपा रूपी समस्या” से छुटकारा चाहती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *