You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : परिवहन मंत्री के कैंप कार्यालय पर सद्भाव पूर्वक मनाई गई महाराणा प्रताप की जयंती

width="500"

बलिया। वीरता, शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती शुक्रवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के कैंप कार्यालय पर नारायणी सिनेमा पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान भाजपा नेता धर्मेंद्र के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के ऐसे महान योद्धा थे, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा और स्वाभिमान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी महाराणा प्रताप ने कभी हार नहीं मानी और संघर्ष का रास्ता चुना।

उनका जीवन आज भी देश के युवाओं को राष्ट्रभक्ति, साहस और आत्मसम्मान की प्रेरणा देता है। कहा कि महाराणा प्रताप का संघर्ष केवल एक युद्ध नहीं था, बल्कि देश की स्वतंत्रता और सम्मान की रक्षा का प्रतीक था। हल्दीघाटी के युद्ध का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप की वीरता और उनके प्रिय घोड़े चेतक की स्वामिभक्ति इतिहास में अमर है।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने महाराणा प्रताप अमर रहें और भारत माता की जय के नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सुरजीत सिंह परमार, पूर्व जिला मंत्री संतोष सिंह, हर्ष सिंह, महेन्द्र प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र तिवारी, विनय सिंह, राजेश गुप्ता, श्याम जी रौनियार, अनिल सिंह, अमरीश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *