Asarfi

Ballia : पिकअप की टक्कर से बाइक सवार अंकित उपाध्याय की मौत

width="500"

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर चट्टी पर शनिवार की सुबह लगभग 7 बजे के आसपास पिकअप और मोटरसाइकिल के टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और हल्दी पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल ले गये जहां इलाज के दौरान डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया।


घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि अगरौली दोपही निवासी युवक अंकित कुमार उपाध्याय 20 पुत्र निरंजन उपाध्याय अपने घर से किसी कार्य वश मोटरसाइकिल से बहादुर पुर चट्टी पर जा रहा था और उसी समय बैरिया के तरफ से आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास के लोगों द्वारा गाड़ी को ड्राइवर सहित पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दिया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा तथा पिकअप सहित ड्राइवर को थाने ले गई। घायल युवक को जिला अस्पताल के डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। मृतक 3 भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। घटना की सूचना मिलने पर मा अंजनी उपाध्याय सहित छोटे भाई बहनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *