Asarfi

Ballia : सीआईएससीई जोनल खो-खो प्रतियोगिता में सेक्रेड हार्ट स्कूल का दबदबा

width="500"

बलिया। सेक्रेड हार्ट स्कूल, बलिया के खेल परिसर में गुरूवार को आयोजित सीआईएससीई जोनल स्तर खो-खो प्रतियोगिता खेल कौशल, रोमांच और प्रतिस्पर्धात्मक ऊर्जा का अद्भुत संगम बन गई। पूरे दिन चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने तेज़ी, फुर्ती, रणनीति एवं शानदार टीमवर्क का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। विशेष रूप से फाइनल मुकाबले अत्यंत रोमांचक रहे।


प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. अभिषेक मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलन एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, समर्पण एवं खेल भावना के साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।


मेज़बान सेक्रेड हार्ट स्कूल, बलिया की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई वर्गों में अपना वर्चस्व स्थापित किया और विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

अंडर-14 बालक वर्ग
प्रथम स्थान सेक्रेड हार्ट स्कूल, द्वितीय स्थान सेंट मेरीज़ स्कूल, जमानिया और तृतीय स्थान साई इंटरनेशनल स्कूल, आज़मगढ़ रहा। वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान सेक्रेड हार्ट स्कूल,द्वितीय स्थान ज्योति निकेतन, आज़मगढ़ और तृतीय स्थान सेंट मेरीज़ स्कूल, जमानिया रहा।

अंडर-17 बालिका वर्ग
प्रथम स्थान ज्योति निकेतन, आज़मगढ़, द्वितीय स्थान सेंट मेरीज़ स्कूल, जमानिया रहा।

अंडर-19 बालक वर्ग
प्रथम स्थान सेक्रेड हार्ट स्कूल, द्वितीय स्थान सेंट मेरीज़ स्कूल, मिर्जापुर रहा। वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान सेक्रेड हार्ट स्कूल, द्वितीय स्थान सेंट मेरीज़ स्कूल, मिर्जापुर और तृतीय स्थान सेंट मेरीज़ स्कूल, जमानिया रहा।
प्रतियोगिता में सेक्रेड हार्ट स्कूल, बलिया, ज्योति निकेतन, आज़मगढ़, सेंट मेरीज़ स्कूल, ज़मानिया, सेंट मेरीज़ स्कूल, मिर्जापुर तथा साई इंटरनेशनल स्कूल, आज़मगढ़ सहित विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया।

प्रधानाचार्य नम्रता पांडेय ने जताया आभार
विद्यालय की प्रधानाचार्या नम्रता पाण्डेय ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने खो-खो संघ से आए सभी निर्णायकों, रेफरी एवं अधिकारियों के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु उनके योगदान की सराहना की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *