Asarfi

Ballia : बलिया में जनगणना 2027 का शुभारंभ, डीएम ने खुद किया स्व-गणना

width="500"

जनगणना की जानकारी गोपनीय, आधार कार्ड की जरूरत नहीं डीएम
बलिया।
जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना अभियान का शुभारंभ गुरुवार को आपदा विभाग के सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी तथा स्वयं भी स्व-गणना कर अभियान की शुरुआत की।


जिलाधिकारी ने बताया कि 07 मई से 21 मई तक केवल मकानों की स्व-गणना की जाएगी। उन्होंने कहा कि नागरिक अब स्वयं अपने मकान की गणना ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से कर सकते हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्व-गणना करने के निर्देश दिए तथा प्रत्येक कर्मचारी को कम से कम 10 अन्य व्यक्तियों की स्व-गणना कराने के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने कहा कि जनगणना भारत की राष्ट्रीय गणना है और यह देश के लिए गर्व का विषय है।

इसमें पूछे जाने वाले सभी प्रश्नों का सही उत्तर देना नागरिकों की जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान दी गई सभी सूचनाएं पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी और इसमें किसी प्रकार के आधार कार्ड या अन्य दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने जनगणना 2027 के सेल्फी प्वाइंट पर फोटो भी खिंचवाई। इस अवसर पर सीडीओ ओजस्वी राज, सीआरओ त्रिभुवन, एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, पियूष सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *