Asarfi

Ballia : प्रेम प्रसंग के मामले में टावर पर चढ़ा युवक

width="500"

बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के सिसवार गांव में एक 20 वर्षीय युवक मंगलवार की सुबह विद्युत टावर पर चढ़ गया। यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को किसी तरह समझा बुझाकर नीचे उतरवाया और पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर थाने चली गई।


जानकारी के अनुसार सिसवार गांव निवासी विकास राजभर 20 वर्ष मंगलवार की सुबह करीब छह बजे चट्टी समीप एक डेरा पर स्थित विद्युत खंभे के टावर पर चढ़ गया। सुबह टहल रहे लोगों की नजर उस पर पड़ी तो शोर मचाया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस का दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर युवक को काफी समझाया तब जाकर युवक नीचे उतरने पर राजी हुआ। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि युवक से पूछताछ पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *