You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : महिला पुलिस कर्मियों ने छात्राओं में भरा जोश, ऐसे निपटे मनचलों से

width="500"

बलिया। मिशन शक्ति अभियान के तहत बलिया पुलिस द्वारा चलाया जा रहा महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान गुरूवार को भी जारी रहा। बांसडीहरोड थाना की महिला पुलिस कर्मियों व एन्टी रोमियो टीम द्वारा राम दहिन इंटर कालेज आमघाट में जाकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।

इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने बताया कि महिलाओं बेटियों को स्वावलंबी और सुरक्षित बनाने तथा उनके अधिकारों के सम्बंध में जागरूक करने व उनके साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम करते हुए उनमें सुरक्षा, आत्मविश्वास की भावना जागृत करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। महिला पुलिस कर्मियों छात्राओं की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें मनचलों, अराजक तत्वों से निपटने तथा आत्मरक्षा करने के लिए आवश्यक आत्म रक्षात्मक गुण सिखाये गये। साथ ही उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा आदि की जानकारी भी दी गयी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *