Asarfi

Ballia : ऐतिहासिक रहा गंगा बहुद्देशीय सभागार में परशुराम जयंती का आयोजन, देखें लाइव तस्वीरें…

width="500"

खचाखच भरा रहा हाल, बाहर लगी रही भीड़
रोशन जायसवाल,
बलिया।
गंगा बहुद्देशीय सभागार में आयोजित श्री परशुराम जयंती पर आरती व पूजनोत्सव समारोह में हजारों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल रहे। मुख्य रूप से यहां सांसद सनातन पांडेय, पूर्व मंत्री तारकेश्वर मिश्र, अरविंद गिरि, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, डा. जनार्दन राय, पूर्व चेयरमैन संजय उपाध्याय, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामेश्वर पांडेय, रूपेश चौबे, सुशील पांडेय कान्हजी, अरविंद शुक्ल, अजय कुमार उपाध्याय बबुआ, अनिल राय, मुन्ना राय, चंदन ओझा, अमित दुबे, हिमांशु त्रिपाठी, भानु दुबे, पुनीत पाठक आदि मौजूद रहे।

आयोजन में पूरा हाल भरा रहा और काफी संख्या में लोग बाहर खड़े रहे। कार्यक्रम का आगाज परशुराम पूजन से हुई। दीप प्रज्ज्वलित सांसद सनातन पांडेय, अवध बिहारी चौबे, जनार्दन राय, अशोक पाठक, संजय उपाध्याय आदि ने किया। उसके बाद कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किया। कुछ देर बाद भव्य आरती हुई। आरती दर्शन में काफी भीड़ रही।

कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिये आयोजन समिति के लोगों ने कई दिनो तक मेहनत की जिसका परिणाम रविवार को देखने को मिला।

आयोजन से जुड़े लोगों ने सबके सिर पर सफेद गमछा बांधकर सम्मानित किया और चंदन टीका भी लगाया। गाजे बाजे के साथ लोग काफी उत्साह के साथ आयोजन स्थल पर पहुंचते रहे।

हिमांश त्रिपाठी, अरविंद गिरि सैकड़ों लोगों के साथ पहुंचे
गंगा बहुउद्देशीय सभागार में युवा नेता हिमांशु त्रिपाठी व सपा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे और भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। सड़क मार्च करते हुए आयोजन स्थल पर पहुंचे और चर्चाओं में बने रहे। इसी क्रम में सपा नेता भानु दुबे भी अपने लोगों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *