You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : 59 मिनट में 21 किमी, केफर लंबासी ने जीती चंद्रशेखर हाफ मैराथन, दूसरे स्थान पर रहे सचिन यादव

width="500"

बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की स्मृति में रविवार को 21 किलोमीटर की सातवीं चंद्रशेखर हाफ मैराथन की सवा लाख इनाम राशि की ट्राफी केन्या के धावक केफर लुम्बासी ने जीती। प्रयागराज के सचिन यादव द्वितीय और केन्या के केबिछी वाइजली ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रथम दस में बलिया के दो खिलाड़ी रहे।

सातवीं चंद्रशेखर हाफ मैराथन में भाग लेने के लिए 730 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था। सभी खिलाड़ी सुबह छह बजे तक स्टार्टिंग प्वाइंट पर पहुंच चुके थे।


पटपर पचखोरा में हाफ मैराथन का फ्लैग आफ राज्यसभा सांसद नीरज शेखर व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने किया।
इसके बाद केन्या के धावकों ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखी। 240 नंबर जर्सी पहने केनिया के केफर लुंबासी ने 59 मिनट पांच सेकेण्ड में अपनी दौड़ पूरी की।

केनियायी धावक केफर लुंबासी ने पचखोरा में स्टार्टिंग प्वाइंट से लेकर वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में फिनिश लाइन तक लगातार बढ़त बनाए रखी।

हालांकि, प्रयागराज के सचिन यादव ने ने भी केनियायी धावक का साथ नहीं छोड़ा। उन्होंने शुरू से ही केफर को पछाड़ने के लिए पूरी ताकत झोंकी, मगर महज 32 सेकण्ड से पिछड़ कर द्वितीय स्थान हासिल किया। 230 नंबर की जर्सी पहने सचिन यादव ने अपनी दौड़ 59 मिनट 37 सेकेण्ड में पूरी की। केन्या के ही केबिछी वाइजली ने तृतीय स्थान हासिल किया।


केबिछी ने 239 एक घंटे 53 सेकेण्ड में दौड़ पूरी की। 270 नंबर के धावक वाराणसी के अनिल पटेल ने चतुर्थ स्थान, 271 नंबर के धावक वाराणसी के जुगनू कुमार ने पांचवां स्थान, 269 नंबर के धावक वाराणसी के अभिषेक प्रजापति ने छठवां स्थान, 244 नंबर के केनिया के चेपके वांग ने सातवां स्थान, 153 नंबर के धावक बलिया के सोनू कुमार राजभर आठवां स्थान, 172 नंबर के धावक बलिया के नीतीश कुमार ने नौवां स्थान और 703 नंबर के धावक मध्यप्रदेश के मऊगंज के पंकज पटेल ने दसवां स्थान हासिल किया। दसवें स्थान पर रहे धावक पंकज पटेल ने अपनी दौड़ एक घंटे सात मिनट और पंद्रह सेकेण्ड में पूरी की।

फिनिशिंग लाइन तक पहुंचे लगभग 150 खिलाड़ी
फिनिशिंग लाइन तक पहुंचे वाराणसी के कुश कुमार ने एक घंटा 15 मिनट 23 सेकेण्ड में दौड़ पूरी की। कुल लगभग डेढ़ सौ खिलाड़ी फिनिश लाइन तक पहुंच सके। प्रथम विजेता केन्या के केफर लुंबासी को एक लाख 25 हजार, द्वितीय विजेता सचिन यादव को 65 हजार और तृतीय स्थान पर रहने वाले केन्या के केबिछी वाइजली को 35 हजार नगद का पुरस्कार दिया गया।

परिवहन मंत्री ने किया पुरस्कारण वितरण
चंद्रशेखर हाफ मैराथन के समापन कार्यक्रम के दौरान वीर लोरिक स्टेडियम में मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह तथा चंदौली विधायक सुशील सिंह द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। इस दौरान परिवहन मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।


विशिष्ट अतिथि मंत्री दानिश आजाद अंसारी, विधाायक सुशील सिंह, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित गुलाब चंद्र बीएसए अलीगढ़ राकेश सिंह, एडी बेसिक आजमगढ़ मनोज मिश्र रहे। अतिथियों का स्वागत सुधीर कुमार सिंह ने किया। इस दौरान मनोज शर्मा, विजय बहादुर सिंह, उमश सिंह, उपेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, अनूप पांडेय, ज्ञानेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, धीरेंद्र राय, धर्मेंद्र सिंह, राघव सिंह, अखिलेश सिंह, रणजीत सिंह, अरूण सिंह, भवतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *