You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : भाजपा के जिला महामंत्री हिमांशु प्रताप सिंह का हुआ भव्य स्वागत

width="500"

नगरा (बलिया)। भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन में महामंत्री मनोनीत होने के बाद पहली बार नगरा पहुंचे हिमांशु प्रताप सिंह का शुक्रवार को देर शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत जिला महामंत्री ने कार्यकताओ के मान सम्मान की रक्षा करने का आश्वासन दिया।


जिला महासचिव मनोनीत होने के बाद पहली बार नगरा पहुचे हिमांशु प्रताप सिंह का गड़वार मोड़, काली स्थान सहित विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।इस दौरान हिमांशु प्रताप सिंह ने बाजार में पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का माल्यार्पण कर नमन किया। काली स्थान पर बुलडोजर से पुष्प वर्षा कर भाजपा नेता का स्वागत किया है। इसके पश्चात जिला कार्यसमिति के सदस्य प्रो समरजीत बहादुर सिंह के आवास पर पहुचे नवमनोनित जिला महासचिव को प्रो समरजीत बहादुर सिंह ने माल्यार्पण, अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।


इस मौके पर हिमांशु प्रताप सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओ का विश्वास और सम्मान मेरे लिए प्रेरणा एवं ऊर्जा का स्रोत हैं। मैं सभी भाजपा जनों के मान सम्मान का सदैव ध्यान रखूंगा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्यप्रकाश सिंह, मालीपुर मंडल अध्यक्ष पंचम गुप्ता, दीपक कुमार, सभासद कृष्ण कुमार कुशवाहा, पृथ्वीपाल सिंह,अमरेंद्र सोनी, संजीव कुमार गिरी, अमन पांडेय, संजय पांडेय, सुरेश सोनी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *