You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : सम्पूर्ण समाधान दिवस: कुल 146 शिकायतें, 7 का मौके पर निस्तारण, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

width="500"

लापरवाही पर डीएम सख्त, लेखपाल और कानूनगो को प्रतिकूल प्रविष्टि
बलिया।
सदर तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और सीडीओ ओजस्वी राज ने जनसुनवाई कर दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान सबसे अधिक मामले भूमि विवाद और वरासत से संबंधित सामने आए।


जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई के दौरान एक शिकायतकर्ता ने विकासखंड दुबहड़, थाना बांसडीह क्षेत्र के ग्राम शेरे में अवैध भूमि की नापी न होने का मामला उठाया। बताया गया कि पहले ही लेखपाल और कानूनगो को नक्शे के आधार पर नापी के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसमें लापरवाही बरती गई। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित लेखपाल सत्येंद्र यादव और कानूनगो नंदन कुमार के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। साथ ही चार लेखपालों, दो कानूनगो और बांसडीह थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि प्रशासन की मौजूदगी में नक्शे के आधार पर जमीन की नापी कराई जाए।


संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 146 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 07 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि भूमि विवाद के मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम सदर तिमराज सिंह, तहसीलदार अतुल हर्ष, अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर, सीएमओ एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *