You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : 10 करोड़ से चमक रहा हल्दी गांव

width="500"

रोशन जायसवाल,
बलिया।
जिले में 940 ग्राम पंचायतों में एक ऐसा ग्राम पंचायत जिस ग्राम पंचायत में एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की विशेष कृपा से हल्दी गांव चमक रहा है। गांव के लोग बताते है कि शाम होते ही यह गांव रोशनीमय हो जाता है। शौचालय, आवास, सड़क, श्मशान घाट आदि काम गांव में हुए है। करीब 30 हजार आबादी वाले इस गांव में लगभग आठ हजार लोग मतदान करते है।

वैसे लोग यह भी बता रहे है कि शहीद मंगल पांडेय इसी गांव के थे। गांव के प्रधान लालमुनि देवी और धनंजय कुंवर मिलकर गांव की समस्याओं का समाधान करते है और ग्रामीणों से मिलते रहते है और गांव में कोई भी आयोजन होता है उसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी भी करते है। एक करोड़ रूपये परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने हल्दी से मस्जिद तक सीसीरोड का दिया है। तीन करोड़ रूपये सीसी रोड व पेवर ब्लाक के लिये एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने दिया है।

इसके अलावा ग्राम पंचायत निधि से लगभग छह करोड़ रूपये से काम कराए गए है। जिसमें पेवर ब्लाक, पक्का वर्क, मनरेगा मिट्टी कार्य, श्मशान घाट, हल्दी जूनियर हाईस्कूल का बाउंड्री वाल, लैब, पुस्तकालय, बड़े हाल का निर्माण, पौधरोपण आदि कराए गए है। इसके अलावा 550 लाइट लगाए गए है।

थाने पर नहीं बल्कि प्रधान के यहां निपट जाती है समस्या
हल्दी गांव में छोटी बड़ी समस्या थाने तक नहीं पहुंच पाती है। प्रधान के दरवाजे पर समस्या का समाधान हो जाता है। प्रधान प्रतिनिधि धनंजय कुंवर कहते है कि हमारे गांव में गरीबी है और ऐसे लोग का शोषण हमें बर्दाश्त नहीं होता है। थानों पर छोटी बड़ी समस्याओं को हम जाने नहीं देते है हम गांव में ही दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा देते है।

आर्सेनिक के लिये नहीं बना कोई प्रोजेक्ट
हल्दी गांव आर्सेनिक गांव जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। बाढ़ के समय बाढ़ का पानी घरों में घुस जाता है। आर्सेनिक की समस्या से लोग त्रस्त है। यह गांव काफी लंबा चौड़ा है तथा दो विधानसभाओं बलिया और बैरिया के बार्डर पर स्थित है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *