You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : 25 हजार का इनामी चोर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

width="500"

बलिया। गड़वार थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी चोर को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सीएचसी रतसड़ में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब 10ः15 बजे गड़वार थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जोगापुर श्मशान घाट के पास नहर किनारे एक इनामी बदमाश मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश टेंगर नट (35) पुत्र हरेंद्र नट निवासी खरहाटार, थाना गड़वार के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश पर थाना गड़वार, सुखपुरा और नगरा क्षेत्र में चोरी की कई घटनाओं में शामिल होने का आरोप है और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया।
घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी रतसड़ भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *