You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, भतीजे की मौत, चाचा घायल

width="500"

बलिया। सहतवार-रेवती मार्ग पर गुरूवार की दोपहर एक सड़क दुर्घटना में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना एक मैरिज हॉल के पास हुई। हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया।


जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रेवती थाना क्षेत्र के लाल टोला गायघाट निवासी हरमेंद्र चौहान (28) पुत्र सुरेश चौहान के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति सत्येंद्र चौहान पुत्र सुरेंद्र चौहान हैं। बताया गया है कि हरमेंद्र और सत्येंद्र चाचा-भतीजे थे और रेवती जा रहे थे, तभी उनकी तेज रफ्तार बाइक एक ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल सत्येंद्र चौहान को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हरमेंद्र चौहान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी जब्त कर लिया है।


हादसे के कारण मार्ग पर दोनों ओर से यातायात बाधित हो गया था, जिसे पुलिस ने शुरू कराया। थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति संभाली। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक हरमेंद्र चौहान के परिजन मौके पर पहुंच गए। बताया गया है कि मृतक की अभी शादी नहीं हुई थी। हादसे के बाद परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *