You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia ; महिलाओं की स्थिति से तय होती है समाज की प्रगति : निर्भय नारायण सिंह

width="500"

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को किया गया सम्मानित
बलिया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नेहरू युवा मानव सेवा संस्थान, दुबे छपरा बैरिया द्वारा श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मनोरंजन हाल में नृत्य व गायन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से आयोजित हुआ।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईआरटीएस निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति का पैमाना उस समाज में महिलाओं की स्थिति से तय होता है। जिस समाज में महिलाएं सशक्त होंगी, वही समाज वास्तव में विकसित माना जाएगा। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और उन्हें और अधिक सशक्त बनाने की जरूरत है।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि निर्भय नारायण सिंह, विशिष्ट अतिथि पर्यावरणविद् डॉ. गणेश पाठक, डॉ. अखिलेश सिन्हा और डॉ. छितेश्वर मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद सुप्रसिद्ध लोकगीत गायक शैलेन्द्र मिश्र और युवा गायिका शांभवी उपाध्याय ने अपने गीतों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

कलाकारों ने पेश किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत एक्सप्रेशन कल्चरल सोसायटी बलिया द्वारा ट्विंकल गुप्ता के निर्देशन में लोक नृत्य तथा कलाकार डांस स्टूडियो द्वारा शाश्वत वर्मा के निर्देशन में शास्त्रीय नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण संकल्प संस्था द्वारा प्रस्तुत नाटक “बेटी वियोग” रहा। आशीष त्रिवेदी के निर्देशन में महान लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की इस अमर कृति के मंचन ने दर्शकों को भावुक कर दिया।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं हुई सम्मानित
इस अवसर पर संस्था की ओर से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। समाजसेवा के लिए स्मृति सिंह, महिला कल्याण के लिए पूजा सिंह, शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिमा उपाध्याय, रंगमंच के लिए ट्विंकल गुप्ता और सोशल मीडिया में बेहतर कार्य के लिए संध्या पांडेय को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अचिंत्य त्रिपाठी ने किया, जबकि आभार संस्था के सचिव राजू सिंह ने व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *