Asarfi

Ballia : शिक्षक पर बालिका से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

width="500"

बलिया में दो अलग-अलग मामलों में पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया।
जनपद में पॉक्सो एक्ट से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। दोनों गिरफ्तारियां थाना सुखपुरा और थाना दुबहड़ पुलिस ने की हैं।

शिक्षक पर बालिका से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार
थाना सुखपुरा क्षेत्र में केन्द्रीय विद्यालय जीराबस्ती के शिक्षक नित्यानंद उपाध्याय पर एक बालिका के साथ गलत कृत्य करने का आरोप है। इस संबंध में थाना सुखपुरा पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे की टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी नित्यानंद उपाध्याय (33) निवासी चांदीपुर खुर्द, थाना राजे सुल्तानपुर, जनपद अंबेडकरनगर (वर्तमान पता जीराबस्ती, थाना सुखपुरा) को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।

दुबहड़ में दुष्कर्म व पॉक्सो का आरोपी दबोचा
इसी क्रम में थाना दुबहड़ पुलिस ने भी दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में वांछित अभियुक्त प्रेमशंकर उर्फ सोनू यादव (25) निवासी घोड़हरा, थाना दुबहड़ को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी कई मामलो मे वांछित रह चुका है। थाना दुबहड़ के थानाध्यक्ष अजय पाल की टीम ने मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *