Ballia : 95 वर्ष पुराने राम-जानकी मंदिर को नए स्वरूप में बनाएंगे परिवहन मंत्री

भूमि पूजन कर कार्य को बढ़ाया आगे
रोशन जायसवाल,
बलिया। भृगु कारीडोर बनने से पहले भृगु मंदिर के पीछे 95 वर्ष पुराने वनवासी राम लक्ष्मण सीता हनुमान मंदिर, इस समय खंडहर में तब्दील है। इस मंदिर में शंकर भगवान की शिवलिंग भी स्थापित है जो ईंट का बना हुआ है और टीनशेड भगवान विराजमान है। यही नहीं ईट पर भगवान विराजमान है। हर साल भगवान के जन्मोत्सव पर यहां इसलिए कोई नहीं आता क्योंकि मंदिर खंडहर है। यहां न तो लाइट है और न ही मंदिर परिसर में चलने के लिये कोई रास्ता।

बतातें है कि 14 नवंबर 1931 में म्यूनिसपल बोर्ड से मंदिर की जमीन पट्टा हुई थी। उस समय जो पुजारी थे सबके सहयोग से उस मंदिर को बनवाया।

लेकिन अब इस मंदिर पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की निगाह पड़ गई, इस मंदिर के जीर्णोद्वार के लिये परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने लगभग डेढ़ करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की है।

रविवार को भूमि पूजन कर जीर्णोद्वार कार्य का शुभारंभ कर दिया गया। बतातें है कि एक साल में मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा।

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख पूना सिंह, राजेश गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि विनोद गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, प्रधान डब्लू ओझा, अरूण सिंह बंटू, आशीष सिंह, विजय प्रताप सिंह, कमलेश सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख गुड्डू राय आदि मौजूद रहे।

